छिंदवाड़ा :- महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू सेना छिंदवाड़ा द्वारा स्थानीय महाकाल मंदिर मोक्षधाम के समीप मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आकर्षक मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई एवं रूद्र महाअभिषेक किया गया कार्यक्रम में होने वाली भस्म आरती ने और कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया इसके साथ ही 12 ज्योतिर्लिंग के साक्षात दर्शन भोलेनाथ महाकाल का रुद्राक्ष से सजाया हुआ शिवलिंग आकर्षण का केंद्र रहा राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष यमन साहू ने बताया कि विगत कई वर्षों से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह आयोजन किया जाता है जिसमें भक्तों के लिए विशाल भंडारे का कार्यक्रम भी रखा जाता है महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित हुए।
*बाइट यमन साह*
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*
