कटनी शासकीय माध्यमिक शाला गुलवारा के छात्रों के स्नेहिल बालहठ और बाल मनुहार के प्रेम पाश में बंधे कलेक्टर अवि प्रसाद ने शनिवार को छात्रों के आग्रह पर यहां उनके साथ काफी वक्त बिताया। उनकी पढ़ाई- लिखाई की बातें की। खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। समस्याओं की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री प्रसाद शनिवार को ग्राम पंचायत गुलवारा में विकास यात्रा के सिलसिले में क्षेत्र के भ्रमण पर थे। इसी दौरान छात्रों ने कलेक्टर को चारों ओर से घेर कर ग्रुप फोटो ग्राफ व आटोग्राफ का आग्रह किया था। युवाओं और छात्रों के बीच खासे लोकप्रिय कलेक्टर श्री प्रसाद ने छात्रों के साथ फोटोग्राफ्स की जिद की बाल हठ और अपनेपन की भावना से प्रभावित कलेक्टर श्री प्रसाद ने सभी छात्रों से पढ़ाई में कड़ी मेहनत का वादा लिया, फिर सभी छात्रों के साथ समय बिताया, ग्रुप फोटो खिचवाई और आटोग्राफ भी दिया। इस दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत व डी.ई.ओ पी.पी.सिंह, डी.पी.सी के.के. डेहरिया भी मौजूद रहे।
