दमोह। शक्तिकेन्द्र 5 भारतीय जनता पार्टी नया बाजार 1, 2 एवं असाटी वार्ड 2 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें नगर उपाध्यक्ष (शक्तिकेंद्र प्रभारी) श्री मनीष असाटी ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं उनके किये गए कार्य बताएं। कार्यक्रम के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं समस्त पदाधिकारियां एवं कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी जडिया, श्रीमति सहप्रभारी प्रभा नामदेव, वार्ड अध्यक्ष महेन्द्र सोनी, वार्ड अध्यक्ष अतुल असाटी, वार्ड अध्यक्ष दीपक रैकवार (बॉबी), नेमाजी (वरिष्ठ कार्यकर्ता) वार्ड बीएलए अभय (सोनू) विश्वकर्मा सहित सभी वार्डवसियो की उपस्थिति रही।