पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की याद में झंडा वंदन समिति सिंगोड़ी द्वारा चौथे वर्ष 14 फरवरी को एक शाम शहीदों के नाम के साथ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
आज आयोजन के पत्रक का विमोचन क्षेत्रीय अधिकारी मध्य प्रदेश प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड श्री कैलाश नारायण कटारे एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश सयोंजक श्री दीपकराज जैन के हस्ते किया गया।
इस अवसर कार्यक्रम सयोंजक निशंक जैन के साथ राहुल राज जैन, राज गौनेकर, विजय घल, मनोज शर्मा, सत्यम पटेल, नमन पटेल सहित बड़ी संख्या में माँ भारती के सेवक उपस्थित रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*
