सिलौंडी के समीपवर्ती ग्राम कछार गांव बड़ा में चल रहे पंचकल्याणक में आज भगवान श्री आदिनाथ के जन्म की झांकी को दिखया गया है सुबह अभिषेक पूजन के बाद भगवान के जन्म की झांकी को दिखया गया है फिर इंद्रो और भक्तों ने मिकलर भगवान के जन्मोत्सव की खुशी में उत्सव मनाते हुए विशाल जलूस पंचकल्याणक स्थल से गांव भमण में निकला है । एवं दोपहर में इंद्र सभा राजदरबार ,इंद्राणी सहत्रा दर्शन ,पाण्डुक शीला पर अभिषेक ,सौधर्म इंद्र का तांडव नृत्य एव मुनि श्री प्रणम्य सागर जी ने राम कथा में आज श्री राम हनुमान मिलन एवं बली वध की कथा को विस्तार से सुनाया है । रात में महा आरती के बाद पालना ,बाल क्रीड़ा को दिखाया गया है । आज बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह , जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ,जिला पंचायत सदस्य अजय गोटिया , ,सरपंच कैलाश जैन ,सरपंच पंचो संतोष कुमार ,मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशान्त राय , मंडलम अध्यक्ष युवक कांग्रेस रवि अवस्थी ,सरपंच साकेत लोनी ,मंडलम अध्यक्ष विकास जैन ने मुनि श्री से आशीर्वाद लिया है । प्रशासनिक व्यवस्था में नायाब तहसीलदार रैना तमुय ,सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी हरभजन सिंह पूरे स्टाफ के साथ रहे है ।
इस अवसर पर मनोज जैन ,
अमीर चन्द्र जैन , राजेन्द्र जैन ,आकाश जैन ,सुरेंद्र जैन , शैलेश जैन ,अनिल जैन पिंटू तिवारी आदि रहे ।
