सीमा कैथवास की रिपोर्ट
3 करोड से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, संबल सहित अनेक योजनाओं से
लाभान्वित हुए हितग्राही
नर्मदापुरम। विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह ने माखननगर के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची विकास यात्रा में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के हित में बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश भर में लाडली बहना योजना का क्रियान्वयन शीघ्र ही किया जाएगा जिसमें अब आयकरदाता महिलाओं को छोड़कर सभी वर्गों की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि उनके खातों में डाली जाए। योजना के तहत 8 मार्च से पात्र महिलाओं के आवेदन लेने की कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि,
अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक श्री सिंह ने विकास यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, पात्रता पर्ची सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। विकासयात्रा के दौरान विधायक श्री सिंह नें 03 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो लोकार्पण व शिलान्यास किया साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ का भी वितरण किया। जिनमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत बगलोन में नलजल योजना लागत 1 करोड़ 2 लाख 70 हजार, मुडियाखेडा में नलजल योजना लागत 35 लाख 80 हजार, खरगावली में नलजल योजना लागत 84 लाख 5 हजार, बज्जरवाड़ा में नलजल योजना लागत 88 लाख 75 हजार, आरी में नक्षत्र वाटिका निर्माण शांतिधाम के पास लागत 14 लाख 75 हजार एवं माता मंदिर के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 5 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का विकास यात्रा में भूमि पूजन किया गया।
