सीमा कैथवास की रिपोर्ट
भोपाल / नर्मदापुरम । भोपाल में खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 का आयोजन 30 जनवरी से किया जा रहा है। जिसमे खेल संस्कृति के संवर्धन में खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। देश के कोने कोने से पधारे प्रतिभावान खिलाड़ियों का प्रदर्शन हर्षित करने वाला है। 8 फरवरी बुधवार को भोपाल में खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 तैराकी प्रतियोगिता में भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम और प्रकाश तरण पुष्कर पहुंचकर खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 तैराकी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सम्मिलित हुए
। मख्यमंत्री श्री चौहान ने खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 तैराकी प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें पदक प्रदान कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल मंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया और मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर तैराकी संघ प्रदेश अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने सोसल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए बया किया कि भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम और प्रकाश तरण पुष्कर में खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 तैराकी प्रतियोगिता में देश के कोने कोने से पधारे प्रतिभावान खिलाड़ियों का प्रदर्शन हर्षित करने वाला है। खेलों इंडिया युथ गेम्स 2022 में जीत के लिए इन खिलाड़ियों में जिद और जज्बा देखते ही बनता है। प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खेलों इंडिया एमपी के सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।