कटनी (08 फरवरी ) – नगर निगम के माध्यम से संचालित होने वाली राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बुधवार को बाल गंगाधर तिलक वार्ड पन्ना मोड स्थित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचकर गुरूवार से प्रारंभ होने वाले नवीन प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत भी उपस्थित रहे। इस नवीन प्रशिक्षण सत्र मे रिटेल सैक्टर के 90 बच्चों को आगामी 3 माह तक निःशुल्क प्रशिक्षण प्रशिक्षण संस्था ए.के.एस. सतना द्वारा प्रदाय किया जायेगा।
इस दौरान कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने स्थानीय बच्चों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आगामी प्रशिक्षण माइनिंग सेक्टर का प्रदान किये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश प्रदान किए ताकि स्थानीय बच्चों को माईनिंग के क्षेत्र में अधिक से अधिक प्लेसमेंट दिलाया जा सके।
स्वरोजगार योजना के तीन हितग्राहियों को सौंपी गई ई -रिक्शा की चाबी
प्रशिक्षण सत्र के उद्धाटन में पहुंचे कलेक्टर अवि प्रसाद एवं महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा स्वरोजगार योजना के ताहत पात्र तीन हितग्राहियों मुकेश नामदेव, चंदन वंशकार एवं विकास चौधरी को ई- रिक्शा की चाबी सौंपी गई
इस दौरान नगर निगम उपायुक्त पी.के.अहिरवार, पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, ए.के.एस संस्था के डायरेक्टर कमलेश चौरे, एन.यू.एल.एम सिटी मैनेजर सश रजक की उपस्थिति रही।
