कटनी ( 07 फरवरी )- बहोरीबंद मे विकास यात्रा के तीसरे दिन 14 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत पड़वार से यात्रा प्रारंभ हुई। विकास रथ के ग्राम पंचायत पड़वार पहुंचने पर उपस्थित ग्रामीणजनों के द्वारा विकास यात्रा में चल रहे जन प्रतिनिधियों का स्वागत व सम्मान किया गया । पड़वार, तिहारी में विकास रथ यात्रा ग्राम में भ्रमण टिकरिया, खिरहनी में जनसभा , धूरी में जनसभा , कौडि़या में जनसभा एवं पेंशन के स्वीकृति आदेश व खाद्यान्न पात्रता पर्चियों का वितरण किया गया । साथ ही बड़खेरा भरदा में जनप्रतिनिधियों व विकास यात्रा का स्वागत व सम्मान, नीमखेड़ा में जनसभा, किरहाई पिपरिया में भजन संध्या का आयोजन कर यात्रा का समापन किरहाई पिपरिया में किया गया । आज यात्रा के दौरान पडवार में सामुदायिक भवन यज्ञशाला के पास भूमिपूजन किया गया ग्राम धूरी में रंगमंच निर्माण कार्य वार्ड क्र. 3 लोकार्पण, बांउड्रीवाल निर्माण कार्य मा.शा.भवन कौडिया, सीसी रोड निर्माण वार्ड क्र. 6 कौडिया, ग्राम धनवाही में सीसी रोड निर्माण कार्य लोकार्पण , बांउड्रीवाल निर्माण कार्य मा.शा.परिसर बडखेरा
गेट सौंदर्यीकरण कार्य विधायक निधि भदरा बडखेरा, सीसी रोड निर्माण कार्य वार्ड क्र. 4 भरदा बडखेरा, ग्राम भटगवां में छतरी निर्माण कार्य खेरमाई के पास, नीमखेडा में आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य, नीमखेडा सीसी रोड निर्माण कार्य, एवं नीमखेडा पुलिया निर्माण कार्य, बडखेरा नीम छतरी निर्माण कार्य चंडीमाई लोकार्पण अध्यक्ष जनपद पंचायत बहोरीबंद लालकमल बंसल, राजेश चैधरी, जिला महामंत्री, श्री सतीष नायक एवं अन्य जन प्रतिनिधियों, सरपंचगणों की उपस्थिति में किया गया है। यात्रा के दौरान पड़वार, टिकरिया,खिरहनी, कौडिया, बडखेरा, नीमखेडा किर.पिपरिया ग्रामों में जन प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित आमजन को संबोधित किया गया व ग्राम पंचायत स्तर की विकास उपलब्धियों से ग्रामीणजनों को अवगत कराया गया। विगत 05 वर्षो के दौरान हुए विकास कार्यो एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों की जानकारी का वाचन जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया है। ग्राम किर.पिपरिया में भजन संध्या का आयोजन भी विकास यात्रा के तारतम्य में किया गया । विकास यात्रा के तीसरे दिन यात्रा के दौरान कुल 07 निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं 07 निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया ।खिरहनी में भी लाभ वितरण व जनसमस्या निवारण, उपस्थित जनप्रतिनिधि अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री लाल कमल बंसल, विजय शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष, राजेश चैधरी, जिला महामंत्री, महेंद्र हल्दकार, अवधेश यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि। प्रशासनिक अधिकारी-अनुविभागीय अधिकारी(रा.) संघमित्रा गौतम, तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे, अभिषेक कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकल्प पटेल एसडीओ पीएचई आज के नोडल अधिकारी, विनोद तिवारी प्रभारी,बीपीओ व पीसीओ, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
