कटनी (7 फरवरी) – रफी अहमद किदवई वार्ड निवासी 75 वर्षीय ललती यादव पति वनमाली विगत कई दिनों से आधार कार्ड के लिए परेशान थी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान ललिता यादव द्वारा कलेक्टर अवि प्रसाद के समक्ष पहुंचकर आधार कार्ड न होने के कारण शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त न होनें के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने तत्काल ही ललिता यादव की समस्या को संज्ञान में लेते हुए ई गर्वेनेंस अधिकारी सौरभ नामदेव को ललिता यादव का आधार पंजीयन कराने के निर्देश को दिए गए। निर्देशों के अनुपालन मंे ललती यादव को आधार केन्द्र भेजकर उनका आधार पंजीयन कराया गया।
