कटनी (7 फरवरी) – संत रविदास जयंती एवं विकास यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा विगत 5 फरवरी को शासकीय माध्यमिक शाला मझगवां के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा मध्यान भोजन कम बनने एवं गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत की गई थी।
जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद समूह को मध्यान्ह भोजन में शिकायत आने पर कार्यवाही करनें की चेतावनी देते हुए जनपद पंचायत सी.ई.ओ को स्वयं आकर भोजन चखने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के परिपालन मे जनपद बड़वारा सी.ई.ओ के.के.पाण्डेय द्वारा मंगलवार को माध्यमिक स्कूल मझगवां पहुंचकर भोजन चखा गया। । इस दौरान भोजन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों अच्छी पाई गई।
