विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों पूरी जोर जोर से अपने जनसंपर्क ने निकल चुकी है वही कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह पिछले चुनाव का भाजपा का घोषणा पत्र लोगों के बीच में याद दिलाते हुए जनाक्रोश आंदोलन का ऐलान कर दिया है ।
जो आगामी दिनांक 20 फरवरी को बहोरीबंद मुख्यालय मैं भारी जनसमूह के साथ किया जावेगा ।
जिसको लेकर आज पूर्व विधायक कुंवर सौरव सिंह के नेतृत्व में मोजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रीठी चौधरी मोहल्ला में जनसंपर्क किया गया ।
वही आगामी दिनांक को बहोरीबंद मैं होने वाले कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया । बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र के लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपेगे,,।
