नरसिंहपुर जिले के थाना तेंदूखेड़ा के अंतर्गत आने वाला खेरुआ टोला मैं शराब बिक्री एवं जुआ सट्टा चरम सीमा पर चल रहा है जिसमें महिलाओं के द्वारा एक सप्ताह पहले थाना तेंदूखेड़ा जाकर जुआ सट्टा शराब को लेकर शिकायत की थी एवं तेंदूखेडा के थाना प्रभारी कहे अनुसार कि 3 दिन के अंदर अंदर आपकी शिकायत पर कार्रवाई करेंगे लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद कोई कार्यवाही नहीं की 15 दिन के बाद गुस्साए महिलाएं और किसान मजदूर संघ ने थाने पहुंच गए थाने के प्रांगण
में बैठकर काफी देर इंतजार किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जब महिलाओं ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ संगठन मैं यह बात डाली तो एक घंटे के अंदर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने पूरे थाने का घेराव कर और थाने के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए महिलाओं और किसान मजदूर संघ को हमेशा सुर्खियों में रहने वाले तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी की इतिश्री का सामना करना पड़ा पुलिस प्रशासन का यह लचीला रवैया तेंदूखेड़ा थाने का काफी लंबे समय से सामने आता रहा लेकिन शासन-प्रशासन एकजुट होने से अभी तक किसी भी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है और न किसी प्रकार की प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाया गया है एक तरफ जिला अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव जी कहना है कि जुआ सट्टा शराब बिक्री पर रोक लगाई जाएगी वही तेंदूखेड़ा के अंतर्गत सभी क्षेत्रों में खुलेआम जुआ सट्टा चल रहा है इस पर फिर नगर अधीक्षक मौन क्यों
*राजकुमार सिंह की रिपोर्ट*
