जिला अस्पताल में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पी डी सोनी 15 हजार घूस लेते रंगे हाथों पकड़े।
कटनी
विकलांग सर्टिफिकेट बनाने मांगी थी 40 हजार की घूस।
जानकारी के मुताबिक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ पीडी सोनी को लोकायुक्त जबलपुर ने रिश्वत लेते शांतिनगर स्थित एमपीईबी के रेस्ट हाउस में मंगलवार की दोपहर रंगे हाथों पकड़ा। फिलहाल कार्रवाई चल रही है।
लोकायुक्त के अनुसार फरियादी शंकर लाल कुशवाहा पिता तेजी लाल कुशवाहा निवासी ग्राम अमगवां थाना रीठी अपना विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आये थे जिसके एवज में डॉ पी डी सोनी ने 40 हजार की रिश्वत मांगी। आज पहली किश्त 15 हजार लेते रंगे हाथ पकड़े गए। डॉ. पुरुषोत्तम दास सोनी पिता स्व रामसिया सोनी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
गौरतलब है कि डॉ पी डी सोनी जिला अस्पताल कटनी में हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। लोकायुक्त ने 15 हजार घूस में दी गई राशि डॉक्टर सोनी के कब्जे से जप्त की है।
लोकायुक्त के अनुसार फरियादी से घूस स्वयं के निवास नई बस्ती कटनी में संचालित क्लीनिक मे डॉक्टर सोनी ने ली थी। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता शंकर लाल कुशवाहा का विकलांग सर्टिफिकेट 20 परसेंट से 40 परसेंट बनाने के एवज में 40 हजार की मांग की गई थी। जिसमें प्रथम किस्त 15 हजार लेते हुए रंगे हाथों डॉक्टर सोनी को पकड़ा गया । इस कार्यवाही में लोकायुक्त जबलपुर उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े, निरीक्षक कमल सिंह उईके, नरेश बेहरा एवं एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।
