सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 5 फरवरी से 25 फरवरी तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेvश में विकाय यात्रा आयोजित की जा रही है। विकास यात्रा का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रह जाए इसलिए नागरिकों को जागरूक करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। विकास यात्रा में जनता अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि और प्रशासन तक पहुंचा रहे है और उसका निराकरण भी जनता के बीच ही किया जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत योजना के हितलाभ वितरण के लिए द्वितीय दिवस में यात्रा नर्मदापुरम नगर के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 6, 26 एवं 27 में पहुंची। यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर देश के लोकप्रिय जननायक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने वार्ड में भूमि पूजन कर विकास कार्य को गति प्रदान र्की। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रांशु राने, संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, विकास यात्रा विधानसभा प्रभारी राजेश तिवारी, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, दिनेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, सह कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह, नगर प्रभारी राजकुमार चौकसे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केशव उर्मिल, सत्यनारायण तिवारी, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, विकास नारोलिया, सोशल मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह चौहान, सहप्रभारी राहुल सिंह ठाकुर, आईटी प्रभारी राहुल पटवा, अर्चना पुरोहित, मोनिका चौकसे, वंदना दुबे, निर्मला राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता चौकसे, चंचल राजपूत, ममता शर्मा, पार्षद शिल्पा तेजकुमार गौर, नयना सोनी, राजेन्द्र उपाध्याय, राहुल गौर, बिन्दिया मांझी, वैभव दुबे, मनीष शर्मा, रहमान खान सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
