रिपोर्टर पप्पू उपाध्याय
कुआं-कटनी के स्लीमनाबाद में रैपिड एक्शन फोर्स ने किया फ्लैग मार्च स्लीमनाबाद थाना प्रभारी विपिन सिहं ने बताया कि मनोज कुमार गौतम कमांडेंट के निर्देशन में विवादित और संवेदनशील दबंगों एवं चुनावी माहौल खराब करने वाले लोगों से निपटने की तैयारियों को लेकर केंद्रीय कार्यबल 101 बटालियन की टीम क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थितियों का जायजा ले रही है एवं अवधेश कुमार सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषयो पर जानकारी एकत्रित की जिसमें बड़े विवादों के संबंध में जानकारी लेकर थाना क्षेत्र का भ्रमण किया गया वर्तमान में क्षेत्र में किसी प्रकार की दंगा या बड़े विवादों जैसी स्थिति नहीं है क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की है
