हसेरन। विष्णु महायज्ञ मानस कथा से पूर्व भक्तों ने विशाल कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मे माताओं बहनों ने भाग लिया। सर पर कलश रखकर नगर में भ्रमण कर भक्ति भाव से कलश यात्रा निकाली गई। हसेरन क्षेत्र के मढपुरा गांव मे प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ श्री विष्णु महायज्ञ मानस कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार दोपहर बाद कलश यात्रा निकाली गई। कस्बा के जन कल्याण सेवा समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत विष्णु महायज्ञ मानस कथा का कार्यक्रम से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। नगर में भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। माताओं बहनों ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा में भाव विभोर करने वाली सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। हर्षोल्लास के साथ नगर में कलश यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इंद्र नारायण द्विवेदी , सोनू दीक्षित , रोहित सिंह , विनीत अवस्थी , संजय दीक्षित , जयकरण सिंह , सर्वेश सिंह तोमर , रघुराज सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।