सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । मुंबई की राष्ट्रीय, सामाजिक और शैक्षणिक अदम्य संस्था द्वारा की गई घोषणा में राष्ट्रीय ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट मनोज दुबे , अध्यक्ष दिनेश वर्मा एवं जूरी कमेटी की सहमति से राष्ट्रीय गौरव सम्मान से वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती रेखा रतनानी को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान वरिष्ठ लेखक ख्याति लब्ध साहित्यकार स्व. युत महेंद्र कुमार जी दुबे की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर देश की प्रख्यात् हस्तियों को राष्ट्र गौरव सम्मान से विभूषित किया गया है। साथ ही संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष फेस ऑफ इंडिया के चीफ दिनेश वर्मा, मुम्बई प्रेस क्लब आंफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आर्गेनाइजेशन प्रसीडेंट वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे एवं जूरी कमेठी की सहमति से यह सर्वोच्च सम्मान प्रदत्त किया गया। हिंदी साहित्य मूर्धन्य लेखक ,चिंतक, विचारक और कवि स्व. श्रीयुद महेंद्र कुमार दुबे की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर देश की राष्ट्रीय साहित्य रत्न सम्मान से देश के कोने-कोने से ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, कवियों, पत्रकारों, शिक्षक, लेखक, और सेना से जुड़े आला अधिकारियों को इस पुनीत द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर अलग-अलग राज्यों से इसी श्रृंखला में कवित्री रेखा रत्नानी जो कि नर्मदापुरम की रहने वाली है उनकी साहित्यक उपलब्धियों को ध्यान में रखकर यह साहित्य रत्न सम्मान प्रदान किया गया। कवित्री रेखा रतनानी की कविताएं प्रकृति के परिवेश को चिंतन के मित्रों से एक अभिनय रूप प्रदान करती हैं। अपनी अल्प प्रवास पर पधारे प्रेस क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संस्था के ऑर्गेनाइजर प्रेसिडेंट मनोज दुबे ने नर्मदांचल की वरिष्ठ साहित्यकार रेखा रत्नानी से बातचीत के दौरान स्वरचित साहित्यिक विधा को पढ़ा। साहित्य से संबंधित बारीकी से उल्लेख को पाया। उन्होंने पाया नर्मदांचल में मां नर्मदा की पावन भूमि में अमूल्य धरोहर पर कई रत्नों को जन्म दिया है। जिनकी प्रतिभाएं चमकदार हैं । नर्मदा की कलकल बहती निर्झरिणी में साहित्यकार रेखा रतनानी से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय गौरव सम्मान पत्र की घोषणा की। तदुपरांत नर्मदा जयंती के दिन श्रीमती रेखा रतनानी को ऑनलाइन साहित्यकारों के सोशल मीडिया ग्रुप में राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा गया। जैसे ही यह खबर मध्यप्रदेश व नर्मदांचल में पहुंची संस्था ने आभार माना एवं बधाई दी। श्रीमती रतनानी की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रो, साहित्यकारों एवं सेनानायक जनरल रंजीत सिंह द्वारा यह उद्गार व्यक्त किया। नर्मदांचल
ने श्रीमती रेखा रत्नानी को बधाइयां प्रेषित की है। संस्था के राष्ट्रीय प्रेसिडेंट श्री मनोज दुबे ने कहा कि यह कार्यक्रम नर्मदापुरम में संस्था द्वारा शीघ्र भविष्य में होगा।श्रीमती रेखा रतनानी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से मध्यप्रदेश सहित नर्मदापुरम् में हर्ष का महौल है और इसी क्रम में सेना के सर्वोच्च पद पर सेना नायक जनरल रंजीत सिंह दिल्ली, गुड़गांव सहित साहित्य जगत की हस्तियों सहित अनेक गणमान्य जनों ने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं और बधाईयाँ प्रेषित कर उज्वल भविष्य की कामना की ।