रिपोर्टर अंकित नेमा
लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी 2023 को जिला मुख्यालय पर नरसिंह मंदिर तालाब परिसर में शाम 5 बजे से किया जायेगा। भारत पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान लोक गायन की प्रस्तुति हरदा की निमाड़ी लोक गायिका सुश्री मीशा शर्मा का 7 सदस्यीय दल देगा। साथ ही जबलपुर की सुश्री काजल चक्रवर्ती का 15 सदस्यीय दल बधाई लोक नृत्य प्रस्तुत करेगा। लोगों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। इस मौके पर नगर पालिका द्वारा चौपाटी की व्यवस्था भी की जायेगी।