प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नर्मदापुर मंडल के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की प्रथम परिचयात्मक बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन के शतायु पूर्ण होकर देवलोक गमन होने पर स्वागत सम्मान नही किया गया एवं दो मिनिट का मौन धारण कर शोकसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित, नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती सफलता तिवारी, श्रीमती मोनिका चौकसे, केशव उर्मिल, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, रोहित गौर, चंचल राजपूत, गिरजेश बैस, हीरामणी भावसार, निर्मला राय, आरती बैस, संध्या कुशराम, वंदना मेहतो, प्रेमा पाण्डे, रजनी राजपूत, परवीन बेग, सिमरन कौर, हुमा नाज, बैजन्ती महोबिया, मनीषा तोमर, रोशनी वर्मा, पुष्पा आगौन, लक्ष्मी राठौर सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।