कटनी (30 नवम्बर)- कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता मे जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक 30 नवंबर को शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे आयोजित की गई। बैठक के दौरान रोगी कल्याण समिति के सचिव एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ यशवंत वर्मा, सदस्य सर्व श्री नयन सिंह जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, हरि सिंह कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, सदस्य श्रीमती कामनी जौहर, सुबोघ दुबे, डॉ प्रदीप मुडिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ एस.पी.सोनी, डॉ मनोरमा गुप्ता, यशवंत राम अवधिया, के.पी.कुरील सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति अवि प्रसाद का उपस्थित सदस्यों द्वारा गुलदस्ते से स्वागत किया गया जाकर बैठक का शुभारंभ कया गया। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा समिति के कुल फंड की जानकारी से अवगत होते हुए जिला चिकित्सालय मंे कराये जा रहे निर्माण कार्यो की विस्तार से जानकारी ली गई।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ यशवंत वर्मा द्वारा पी.पी.टी के माध्यम कुल ओ.पी.डी, मरीजों की मर्ती, मेजर अपरेशन, ऑख के आपरेशन, डिलेवरी, एक्स-रे, सोनोग्राफी सिटी स्कैन आदि की जानकारी एव पूर्व मीटिंग के बिंदुओं की जानकारी से विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। तीन न्यायालयीन प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्रदान किये जाने पर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा आर्डर शीट प्रस्तुत करनें हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा समिति की ऑडिट रिपोर्ट का निरीक्षण किया जाकर आय के मुख्य साधनों की जानकारी चाही गई। समिति के सचिच डॉ यशवंत वर्मा नें जानकारी देते हुए बताया कि नर्सिंग टेªंनिंग मुख्य आय का साधन है इसके साथ ही दुकानों का किराया भी एक साधन है। सदस्य श्रीमती कामनी जौहर द्वारा दुकानों के किराये की राशि बढानें जानें की बात कही जाने पर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा अनबंध को दृष्टिगत रखते हुए विधिक राय लेकर नियमानुसार कार्यवाही करनें के निर्देश प्रदान किए।
बैठक के दौरान 2021 -22 एवं 2022-23 अंतर्गत आयुष्मान भारत आडिट रिपोर्ट के संबंध मंे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। डी.एम एफ मद एवं अन्य मद से कराये जानें वाले निर्माण कार्यो की जानकारी से अवगत होते हुए समिति के सदस्यों को निर्माण कार्यो की गुणवत्ता का निरीक्षण करनें एवं मरीजों एवं परिजनों की सुविधा हेतु एक उच्च क्वालिटी का रैन बसेरा खोलने की बात कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा कही गई। बैठक के दौरान अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की जाकर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।