प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/आज पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133 वी जयंती पर नगर कांग्रेस में वृद्धजन पार्क में पुष्पांजलि कर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सेनानी वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सिंह राठौर ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधाकर गौर ने कहा आज देश को नेहरू गांधी की सोच की जरूरत है देश जिस तरह से खंडित हो रहा है। आपसी सौहार्द्र खत्म हो रहा है, हमें देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधने की जरूरत है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा इस देश को एक दूरदर्शी नेता की जरूरत है। जैसे पंडित जवाहरलाल नेहरू थे जिन्होंने आजादी के समय बड़े बड़े उद्योग कारखाने बड़े-बड़े डैम और विभिन्न प्रगतिशील योजनाओं की नींव रखी थी जो आज भी देश के काम आ रही हैं। नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया ने कहा आज जो देश आजादी की सांस ले रहा है उसमें नेहरू जी की महती भूमिका थी अनेकों बार उन्होंने आजादी के लिए जेल यात्राएं की हैं। वरिष्ठ नेता राजेश राठौर बब्लू ने कहा पंडित नेहरू बच्चों को बहुत स्नेह रखते थे उन्होंने बच्चों को विश्व में अग्रणी बनाने के लिए अच्छी शिक्षा पर जोर दिया और उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में भी मनाई जाती है , कांग्रेस नेताओं द्वारा बच्चों को चॉकलेट और टॉफी बांटी गई । कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सिंह राठौर , सुधाकर गौर , नपा नेता प्रतिपक्ष अनोखेलाल राजोरिया , संतोष तोमर , राजेश राठौर बब्लू , सुनील चौहान , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी , शिवमंगल सिंह चौहान , नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा , राजू राजोरिया , पूर्व पार्षद कुलदीप राठौर , विवेक श्रीवास्तव , निसार ख़ान पप्पू , जिला युवक कांग्रेस मीडिया प्रभारी गुलाम हैदर , प्रदेश सचिव फैजान उल हक , विजेंद्र राजपूत , एन एस यू आईं विधानसभा अध्यक्ष बलबीर चौहान , कांग्रेस आईं टी सेल प्रदेश सचिव कपिल यादव , युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विक्की आर्य , रिजवान खान , राहुल पुरी जागेश यादव , देवेंद्र दुबे , आनंद थापक , सचिन निगोटे , देवेन्द्र रिथोरिया , प्रकाश यादव , सौरभ परदेसी ,आनंद थापक , अफराज खान , उदय सिंह ठाकुर , गोलू दिहारी , राजेश चौहान आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।