सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में सोमवार को नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस के अनुसार प्रतिष्ठा उर्फ ऊर्जा पति पुनीत शर्मा उम्र 27 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। परिजन कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटक रहा था।
सूचना पर गोपालगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतका प्रतिष्ठा उर्फ ऊर्जा की शादी जनवरी माह में श्रीराम कॉलोनी निवासी पुनीत शर्मा के साथ हुई थी। मृतका का मायका कटनी में है। मामले में पुलिस ने मृतका प्रतिष्ठा के मायके पक्ष को घटनाक्रम की सूचना दे दी है।गोपालगंज थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि नवविवाहिता ने आत्महत्या की है। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। मामले में ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बयान लिए जाएंगे। जिसके बाद आत्महत्या का कारण सामने आ सकेगा। मामले से जुड़े हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रो के अधार पर