प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश का “हरा भरा मध्यप्रदेश” अभियान का भव्य शुभारंभ भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजयुमों मध्यप्रदेश के प्रभारी रोहित चहल द्वारा किया गया। “हरा भरा मध्यप्रदेश” अभियान के अंतर्गत 75 लाख से अधिक पौधों का रोपण मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में किया जाना है। भाजयुमों नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष दीपक महालहा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है इस वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ हमारे जिले एवं माँ नर्मदा जी की पवित्र नगरी नर्मदापुरम से हुआ। शुभारंभ हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी नर्मदापुरम में एकत्रित हुए। साथ ही भाजयुमों के जिले के समस्त जिला पदाधिकारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक महालहा के नेतृत्व में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सभी पदाधिकारियों का नर्मदापुरम में पधारते ही जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियो ने सर्वप्रथम माँ नर्मदा जी के तट सेठानी घाट पहुँचकर माँ नर्मदा जी का पूजन कर इस अभियान की शुरुआत की। ततपश्चात नर्मदा महाविद्यालय में पौधरोपण कर स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो में दिए प्रेरणादायी भाषण को याद करते हुए एक विवेकानंद संगोष्ठी का भी आयोजन संम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष माध्यम दास अग्रवाल सहित नर्मदापुरम के समस्त जिला पदाधिकारिगण, भाजयुमों सहित समस्त मोर्चो एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारिगण मौजूद रहें।प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार पारिवारिक कारणों के चलते कार्यक्रम में सम्मिलित नही हो पाए। ऑडियो कॉल के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।